Monday, September 14, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली कूच की विफलता पर भड़के किसान: 16 दिसंबर को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च,...

दिल्ली कूच की विफलता पर भड़के किसान: 16 दिसंबर को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, 18 को रोकेंगे ट्रेन

NRI SANJH JALANDHAR (15 DECEMBER

हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर पर शनिवार को एक किसान ने सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसके बाद किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं किसानों का जत्था जो पुलिस से झड़प के बाद वापस भेज दिया गया था। उसे फिर से वापस बुला लिया गया है। खबरों की मानें, तो जिस किसान ने सुसाइड करने की कोशिश की उसकी पहचान लुधियाना के खन्ना निवासी जोद सिंह के रूप में हुई है। किसान आंदोलन से जुड़े अपडेट के लिए हरिभूमि.कॉम पर जुड़े रहें। 

दिल्ली कूच में विफलता पर किसान भड़क उठे हैं और ऐलान कर दिया है कि 16 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा, जबकि 18 दिसंबर को पंजाब में ट्रेन रोको अभियान चलाएंगे, जो कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलाया जाएगा। इसको लेकर किसानों ने चेतावनी जारी कर दी है।

प्रदर्शन कर रहे 9 किसान घायल 

खबरों की मानें, तो पुलिस के आंसू गैस के गोलों की वजह से 9 किसान घायल हो गए है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।वहीं किसानों का आरोप है कि पुलिस ने उन पर रॉकेट लॉन्चर से बम और गोलियां बरसाई है और किसानों पर घग्गर नदी के गंदा पानी प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों को लेकर हरियाणा पुलिस का बयान सामने नहीं आया है। 

शंभू सीमा पर पुलिस ने किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले

हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर किसानों को हटाने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार की है। जिसकी वजह से किसानों का दिल्ली के लिए मार्च रुक गया है। 

किसान विरोध-प्रदर्शन पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है और कुछ समय मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया है कि किसानों को अपना विरोध प्रदर्शन कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए। ऐसे में मेरी राय है कि किसानों को कोर्ट की बात सुननी चाहिए।”

किसानों के नेता ने सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि शनिवार को 101 सोमवार का जत्था दोपहर 12 बजे पूरी तैयारी के साथ दिल्ली की ओर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को लग रहा होगा कि किसान बॉर्डर पार नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन, किसान सरकार को ये बता देना चाहते हैं कि 101 किसानों का जो टकराव अर्धसैनिक बलों के साथ हो रहा है। इसकी आवाज पूरे देश के किसानों तक पहुंच रही है। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा और पंजाब के किसानों से बड़ी संख्या में शंभू बॉर्डर पर पहुंचने की अपील भी की है। अब देखना होगा कि किसानों का आज का प्रयास सफल हो पाता है या आज फिर उन्हें पुलिस बल प्रयोग कर रोक दिया जाएगा।

अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट बैन को 17 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। 12 गांव में इंटरनेट सेवाएं 14 दिसंबर सुबह 6 बजे से लेकर 17 दिसंबर रात 11.59 बजे तक बंद रहेंगी। यह आदेश हरियाणा की गृह सचिव सुमित्रा मिश्रा की ओर से जारी किया गया है। इन गांवों में डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बड़ी घेल, छोटी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर (हीरा नगर, नरेश विहार), सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू गांव शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments