नई दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय उद्योग जगत की तारीफ करते हुए महिंद्रा का जिक्र किया है. पुतिन ने महिंद्रा को ब्रिक्स देशों की बढ़ती कारोबारी ताकत और सफलता का एक सफल उदाहरण बताया है।
पुतिन ने सिर्फ महिंद्रा की तारीफ ही नहीं की बल्कि ब्रिक्स देशों के बीच निवेश बढ़ाने के लिए एक नए निवेश मंच का प्रस्ताव भी रखा है. इसका सीधा मकसद निजी क्षेत्र के निवेश को इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, टेक्नोलॉजी तक पहुंचाना है।पुतिन ने ब्रिक्स के मंच से महिंद्रा की खूब तारीफ की है. उनका कहना है था कि ब्रिक्स देशों के पास ऐसी कंपनियां हैं जो अपने घरेलू बाजार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है।
उन्होंने ये बताया कि ब्रिक्स की ताकत सिर्फ सरकार या बड़े सरकारी संस्थानों तक नहीं है, बल्कि निजी कंपनियां भी वैश्विक कारोबार में अपनी जगह बना रही है।महिंद्रा भारत का एक बड़ा कारोबारी समूह है. ऑटोमोबाइल से लेकर टेक्नोलॉजी और फाइनेंस तक में इसका कारोबार है. कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी भी है. ऐसे में ब्रिक्स जैसे मंच पर महिंद्रा का जिक्र भारत की कॉरपोरेट और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को दिखाता है।


