Tuesday, June 9, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सइस दिन होंगे निगम चुनाव, आज से code of conduct लागू

इस दिन होंगे निगम चुनाव, आज से code of conduct लागू

NRI SANJH JALANDHAR (8 DECEMBER)

पंजाब में नगर निगम चुनावों की तारीखों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी चंडीगढ़ के पंजाब भवन में इसे संबोधित कर रहे हैं। पंजाब के 5 जिलों में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं।

इनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला शामिल हैं। इनमें 9 दिसंबर यानी कल से नॉमिनेशन शुरू हो जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 13 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 14 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वहीं, 21 दिसंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन शाम को चुना‌वों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने इस बार चुनावों की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं। चुनाव आयुक्त के अनुसार, इस बार निकाय चुनाव EVM से होंगे। साथ ही वोटिंग भी 1 घंटे पहले शुरू हो जाएगी।

– राज्य चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयुक्त ने बताया है कि इस बार चुनाव EVM से होना है, इसलिए मशीनों को तैयार किया जाना है।

– मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट आज से शुरू होगा। वोटर सूचियां रिवीजन के लिए भेज दी गई हैं। 7 दिसंबर को लेटेस्ट प्रकाशन हो चुका है।

– अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला में निगम चुनाव हो रहे हैं। इन 5 शहरों में 37 लाख 32 वोटर हैं। इनमें 19.50 लाख मेल, और 17 लाख फीमेल वोटर्स हैं।

– इस बार EVM मशीनों से चुनाव होंगे, इसलिए लेटेस्ट मशीनें खरीदी गई हैं।

– पोलिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। पहले 8 से 4 बजे तक होता थी, लेकिन इस बार 1 घंटा अधिक रखा गया है।

– नगर निगम में 381 सदस्य चुने जाएंगे, वहीं म्यूनिसिपल काउंसिलों में 598 सदस्य चुने जाएंगे।

– लॉ एंड ऑर्डर के लिए भी पूरी तैयारी की जा रही है। सिंगल पोलिंग स्टेशन पर 3 पर्सन होंगे। अगर 2 पोलिंग स्टेशन हैं तो 2 अधिकारी वहां तैनात किए जाएंगे।

– चुनावों के दौरान आर्म्स एंड एम्युनेशन के लिए हिदायत कर दी गई है कि अब से लेकर चुनाव प्रोसेस होने तक आर्म्स लेकर चलना मना होगा। ये आदेश भेज दिए गए हैं। DC कार्यालयों को आदेश दिया गया है कि हथियार जमा करवाने का निर्णय अपने स्तर पर लें।

गौरतलब है कि 3 दिसंबर को पंजाब सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जानकारी साझा की थी कि निकाय चुनाव को लेकर 8 दिसंबर को घोषणा कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments