Friday, May 8, 2026

Google search engine
Homeपंजाबविधायक डा. सुखी ने नशे के खिलाफ़ विशेष जागरूकता अभियान चलाया

विधायक डा. सुखी ने नशे के खिलाफ़ विशेष जागरूकता अभियान चलाया

बंगा हलके के विधायक डा. सुखविंदर कुमार सुखी ने आज हलके में विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस मुहिम के तहत ई-रिक्शा के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।विधायक सुखविंदर सुखी ने बंगा में ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ई-रिक्शाओं पर नशा विरोधी संदेश, स्वास्थ्य विभाग का हेल्पलाइन नंबर और नशा छुड़ाने वाले केंद्रों की जानकारी वाले पोस्टर लगाए जाएंगे तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर संबोधन करते हुए विधायक सुखी ने कहा कि नशा हमारी युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सरकार नशों की सप्लाई लाइन तोड़ने के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी कर रही है। इसलिए बंगा हलके के हर गांव तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि “नशा छोड़ो, जिंदगी चुनो”।उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा के माध्यम से गांवों की गलियों, स्कूलों, कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

साथ ही पंचायतों, क्लबों, महिला मंडलों और धार्मिक संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। जो युवा नशे की दलदल में फंस गए हैं, उनके परिवारों को सरकारी नशा छुड़ाने और पुनर्वास केंद्रों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाएगा।विधायक ने आगे कहा कि नशा तस्करों की सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस और सिविल प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई है कि नशा बेचने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जाए।इस मौके पर सेठी उधानवाल जिला इंचार्ज एन.एम.एम., सोहन लाल टांडा ब्लॉक जिला परिषद सदस्य, पवन सिद्धू हलका संगठन इंचार्ज और अन्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments