Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया...

सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

NRI SANJH JALANDHAR (16 NOVEMBER )

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की वर्किंग कमेटी को इस्तीफा दिया है। पंजाब की राजनीति में बादल के इस्तीफे को बड़ा सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है। बादल ने अपना इस्तीफा पार्टी की वर्किंग कमेटी को सौंपा है।

पार्टी के नेताओं के अनुसार अब दलजीत चीमा की देखरेख में पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। दो दिन पहले सुखबीर सिंह बादल अकाल तख्त में कुर्सी टूटने के कारण गिर गए थे। इसके बाद उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था।सुखबीर सिंह बादल 2008 में पार्टी के अध्यक्ष बने थे। वह 16 साल दो महीने तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष उनके पिता प्रकाश सिंह बादल थे। वह 12 साल तक इस पर रहे थे।


सुखबीर सिंह बादल की धार्मिक सजा पर अभी फैसला आना बाकी है। 62 साल के सुखबीर सिंह बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं। वह 10 जुलाई 2009 से 11 मार्च 2017 के बीच पंजाब के डिप्टी सीएम भी रहे चुके हैं। वह अटल बिहारी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह कई बार पंजाब से लोकसभा के लिए जीत चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल (SAD) वर्तमान में काफी कमजोर है। पंजाब विधानसभा में पार्टी के सिर्फ दो विधायक हैं। इसके साथ ही लोकसभा में सिर्फ सदस्य है। राज्य में पार्टी की उपस्थिति शून्य है। सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल पार्टी की इकलौती लोकसभा सदस्य हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments