Wednesday, October 28, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजोत से घर को लगी आग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, महिला...

जोत से घर को लगी आग, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, महिला सहित 2 झुलसे, फायर ब्रिगेड कर्मचारी घायल

NRI SANJH JALANDHAR (15 NOVEMBER)

जालंधर में गुरुवार को आधी रात एक मेडिकल स्टोर संचालक की घर में आग लगने से मौत हो गई। ये घटना शहर के पॉश एरिया न्यू जवाहर नगर की है। आग के बारे में रात करीब डेढ़ बजे दमकल विभाग को पता चला था। जिसके बाद आग पर तो जल्द काबू पा लिया गया था।

मगर घर के मालिक और कंपनी बाग चौक में स्थित सिटी मेडिकल स्टोर के संचालक अतुल सूद की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना में दो अन्य लोग भी झुलस गए हैं। सूद अपनी पत्नी के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। उनकी पत्नी को समय रहते ही बचा लिया गया था।

मंदिर की ज्योति से आग लगने की आशंका

अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आग मंदिर में लगाई गई जोत से लगी हो सकती है। जब सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई तो करीब 10 मिनट के अंदर टीमें मौके पर पहुंच गई थी। अगले 15 से 20 मिनट में फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पा लिया था। मगर तब तक अतुल सूद की मौत हो चुकी थी। सूद की पत्नी को उनके कर्मचारी ने ही बाहर निकाला था, जो बेहोश थीं।

घर के अंदर मौजूद सिटी मेडिकल स्टोर के कर्मचारी गोपाल ने बताया कि वह पिछले करीब 20 साल से अतुल के पास काम कर रहा है। गोपाल के साथ उसके साथी जगदीश राम लाल और भगत भी मौजूद थे। देर रात करीब 11 बजे सभी रोजाना की तरह सो गए थे। वह नीचे वाले फ्लोर पर थे और मालिक अतुल तीसरे फ्लोर पर।

बता दें कि जब आग लगी तो घर के अंदर से धमाकों की आवाज आने लगी। धमाकों की आवाज सुनकर तुरंत कर्मचारी बाहर निकले तो देखा कि घर के अंदर से धुआं निकल रहा था। भगत और जगदीश वहां से भागे मगर रामलाल वहीं पर फंस गया था। जिसके सीढ़ियों के जरिए किसी तरह बाहर निकाला गया।

जिसके बाद तुरंत घायलों को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। आग बुझाने के बाद जब फायर ब्रिगेड की टीम घर के बाथरुम में पहुंची तो वहां से अतुल का शव बरामद किया गया। प्राथमिक जांच में अतुल की मौत का कारण दम घुटने से लग रहा था। वहीं असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी।

दमकल विभाग का कर्मचारी हुआ जख्मी

मिली जानकारी के अनुसार जब दमकल विभाग की टीम इस दौरान में लगे शीशे का एक हिस्सा टूट कर फायर ब्रिगेड कर्मचारी प्रभजोत सिंह के हाथ पर गिर गया। जिससे वह जख्मी हो गया था। मृतक अतुल तीन बच्चों के पिता था, जिसमें से उनकी एक बेटी ऑस्ट्रेलिया, बेटा कनाडा और दूसरी बेटी दिल्ली में है। क्राइम सीन पर जांच के लिए देर रात थाना-6 की पुलिस पहुंच गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments