Thursday, September 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाब15 नवंबर के बाद पंजाब में पड़ेगी कड़के की ठंडी

15 नवंबर के बाद पंजाब में पड़ेगी कड़के की ठंडी

NRI SANJH JALANDHAR (7 NOVEMBER)

नवंबर के शुरू होते ही अब हल्की ठंड का अनुभव होने लगा है लेकिन पंजाब में अभी भी दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। सुबह और रात की अगर बात करें तो अब ठंडी महसूस होने लगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 नवंबर के बाद लोगों को ठिठुरन होने वाली ठंडी का एहसास होने लगेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार पूरी तरह से सर्दी 15 नवंबर से शुरू हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार 15 नवंबर के बाद तापमान में लगातार गिरावट देखी जा सकती है। पहाड़ी इलाकों में 15 नवंबर के पहले भी ठंडी बढ़ सकती है।

बीते दिनों में पंजाब के कुछ जिलों में ठंडी का अहसास होने लगा है। यहां 24 घंटे में जालंधर में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गर्म फाजिल्का जिला रहा है। यहां पर तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अन्य जिलों का तापमान इससे नीचे ही रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments