Friday, March 13, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सतीसरे कार्यकाल में देश लिखेगा बड़े फैसलों का एक नया अध्याय, ये...

तीसरे कार्यकाल में देश लिखेगा बड़े फैसलों का एक नया अध्याय, ये मोदी की गांरटी है, जीत के बाद मोदी हुए लाइव

NRI SANJH JALANDHAR (4 JUNE)


NDA के तीसरी बार सरकार बनने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने स्पीच की शुरुआत भारत माता की जय और जय जगन्नाथ से की।उन्होंने कहा- इस आशीर्वाद के लिए मैं समस्त देश वासियों का ऋणी हूं। आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है।

उन्होंने कहा- देशवासियों ने भाजपा पर एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ, सबका विकास मंत्र की जीत है। प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार का भी नाम लिया।

पढ़े मोदी ने जीत के बाद क्या कहा


ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। मैं आज देश के चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता से संपन्न कराया। करीब सौ करोड़ मतदाता, एक करोड़ मतदान कर्मी, 11 लाख बूथ इतनी प्रचंड गर्मी में कर्मियों ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया।
हमारे सुरक्षा कर्मियों ने अपने कर्तव्य भाव का शानदार परिचय दिया। भारत के चुनाव प्रोसेस। चुनाव के इस सिस्टम और क्रेडिबिल्टी पर हर भारतीय को गर्व है। हमारे जैसे चुनाव का दुनिया में कहीं कोई उदाहरण नहीं है। मैं ओपिनियन मेकर्स को कहूंगा कि लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया की ताकत है।


इस बार भारत में जितने लोगों ने मतदान किया। वह दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है। जम्मू कश्मीर ने रिकॉर्ड मतदान करके दुनिया में भारत को बदनाम करने वालों को आइना दिखा दिया है। मैं देश भर के सभी दलों, सभी उम्मीदवारो का अभिनंदन करता हूं। सभी की भागीदारी के बिना लोकतंत्र की सफलता संभव नहीं है।


इस चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए वहां पर एनडीए को भव्य विजय मिली। अरुणाचल प्रदेश आंध्र प्रदेश सिक्किम या ओडिशा हो। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। शायद उन्हें जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया होगा। भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।


यह पहली बार होगा, जब जगन्नाथ की धरती पर बीजेपी का सीएम होगा। बीजेपी ने केरल में भी सीट जीती है। केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान भी दिए। पीढ़ियों से जिस छण का इंतजार किया, वो आज सफलता को चूमने लगी। आंध्र में चंद्रबाबू के नेतृत्व और बिहार में नीतीश बाबू के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया है।


तेलंगाना में हमारी संख्या दो गुना हो गई है। मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल ऐसे कई राज्य में हमारी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। मैं इन सभी राज्यों और आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा और सिक्किम के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र सरकार विकास में कसर नहीं छोड़ेगी।


2013-14 में देश निराशा में डूब चुका था। हर दिन अखबारों की हेडलाइन घोटालों से भरी रहती थी। युवा भविष्य केा लेकर आशंकित थी। ऐसे समय देश ने हमें मौका दिया। हम सभी ने पूरी ईमानदारी से काम किया। 2019 में इसी प्रयास पर विश्वास व्यक्त करते हुए देश ने प्रचंड जनादेश दिया। इसके बाद एनडीए का दूसरा कार्यकाल विकास की गारंटी बन गया।


2024 में हम देश के कोने-कोने में गए। आज तीसरी बार जो आशीर्वाद एनडीए को मिला है। उसको लेकर मैं देशवासियों के सामने नतमस्तक हूं। आज का यह पल निजी तौर पर मेरे लिए भी भावुक करने वाला पल है। मेरी मां के जाने के बाद यह मेरा पहला चुनाव था। लेकिन सच मानिए देश की मां, बहनों और बेटियों ने मां की कमी मुझे खलने नहीं दी। मैं जहाँ-जहां भी गया। मुझे आशीर्वाद मिला।देश में महिलाओं ने वोटिंग के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। देश की माताओं बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी है।


पिछले 10 साल में देश ने कई बड़े फैसले लिए हैं। हमने दुनिया की सबसे बड़ी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं। आजादी के 70 साल बाद 12 करोड़ लोगों को नल से जल मिला। 4 करोड़ लोगों को पक्के घर मिले। 80 करोड़ लेागों को मुफ्त राशन मिला। राष्ट्र प्रथम की इसी भावना के चलते कश्मीर से धारा 370 हटी। आप याद करिए कोरोना का इतना बड़ा संकट आया।


हमने वही फैसला लिया, जो देश हित में था, जनहित में था। इसी का नतीजा है कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती इकोनॉमी है। राष्ट्र प्रथम की यह भावना भारत को आत्म निर्भर बनाएगी। हमारे सामने एक महान संकल्प है। विकसित भारत का संकल्प। लगातार तीसरी बार जनता का आशीर्वाद हमारा हौसला बढ़ाता है।


भाजपा दफ्तर पहुंचने से पहले पीएम ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- जनता ने लगातार तीसरी बार NDA पर भरोसा जताया है। यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
उन्होंने लिखा- मैं इस स्नेह के लिए जनता जनार्दन को नमन करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पिछले दशक में किए गए अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे। मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी सलाम करता हूं। शब्द कभी भी उनके असाधारण प्रयासों के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।


प्रधानमंत्री से पहले नड्‌डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं संबोधित किया। उन्होंने NDA और पार्टी कार्यकर्ताओं को तीसरी बार सरकार बनाने की बधाई दी।

नड्‌डा बोले- पहली बार कोई गठबंधन पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार देश में सरकार बनाने जा रहे हैं। मोदी का कहना है कि देश को आगे ले जाना है। इसी के लिए वह काम करते हैं। विपक्ष के लोग लोकलुभावने वादे करके सरकार के नजदीक आना चाहते हैं।


नड्‌डा- हम बंगाल में 3 सीटों से बढ़कर 77 हो जाते हैं तो उसकी चर्चा नहीं होती। कहते हैं हम हार गए। आज ही ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार मोदी जी के नेतृत्व में बन रही है। लेकिन कुछ लोग 30-40 सीटें जीत लें तो धूम मचाने लग जाते हैं। वे भूल जाते हैं कि देश मोदी के साथ है। जेपी नड्‌डा ने कहा- यह भ्रष्टाचार, परिवारवाद व तुष्टिकरण पर विकासवाद की जीत
यह भारत के जन-जन की विजय है! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को मिले इस जनसमर्थन के लिए मैं मोदी जी, समस्त वरिष्ठ नेताओं और हमारे निष्ठावान कोटिशः कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ।

यह भ्रष्टाचार, परिवारवाद व तुष्टिकरण पर विकासवाद की जीत है। ‘विकसित भारत’ निर्माण का हमारा संकल्प युवा, महिला, किसान, गरीब को सशक्त कर समृद्ध, सक्षम व आत्मनिर्भर भारत निर्माण के पथ पर अग्रसर है। लगातार तीसरी बार जनता-जनार्दन से मिले इस जनादेश के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं।

प्रधानमंत्री 6 महीने पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे थे। तब उन्होंने कहा था- कुछ लोग तो कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने चौबीस की हैट्रिक की गारंटी दे दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments