NRI SANJH JALANDHAR (4 JUNE)
लोक सभा चुनावों में जालंधर की सीट सबसे अहम और हाट मानी गई। जिसको लेकर केंद्र और आप सरकार ने भी पूरा जोर लगाया था। लेकिन जालंधर की सीट नहीं जीत सकी और कांग्रेस पार्टी से लोक सभा उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी इस सीट से 1.75 लाख वोट से जीते। भाजपा के सुशील कुमार रिंकू दूसरे नंबर पर रहे और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू तीसरे नंबर पर। वहीं पंजाब में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली है। पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों के परिणाम में कांग्रेस को सात, आम आदमी पार्टी को तीन, अकाली दल को एक सीट मिली हैं। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।
देखें कौन कहां से जीता
जालंधर से चन्नी जीते
पंजाब में कांग्रेस को पहली जीत मिल गई है। जालंधर से चरणजीत चन्नी करीब 1,75 लाख के करीब वोटों से जीते।
लिस्ट में देखें चरणजीत सिंह चन्नी और सुशील कुमार रिंकू की टक्कर के आंकड़े


लुधियाना से वड़िंग जीते
लुधियाना से कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 20942 वोट से जीत गए हैं।
मुक्तसर के तीन विधायकों के हलकों में उन्हीं की पार्टियों की बड़ी हार
मुक्तसर के चार में से तीन विधायकों के हलकों में उन्हीं की पार्टियों की बड़ी हार हुई है। लंबी से आप के प्रत्याशी एवं कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, गिद्दड़बाहा से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और मलोट से कैबिनेट मंत्री एवं आप विधायक डॉ. बलजीत कौर के हलकों में ही उनकी पार्टियां हार गई हैं। हालांकि फिरोजपुर से आप प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ व मुक्तसर से विधायक अपने मुक्तसर विधानसभा हलके में अपनी साख बचा पाए हैं। परंतु वे भी लोकसभा चुनाव हार गए।
चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के
चंडीगढ़ से जीत घोषित करने में देरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
पटियाला भी कांग्रेस के खाते में
पटियाला से कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी जीत गए हैं।
फिरोजपुर सीट भी कांग्रेस के खाते में
फिरोजपुर से कांग्रेस पार्टी के शेर सिंह घुबाया ने जीते
गुरदासपुर से कांग्रेस को जीत
लोकसभा हलका गुरदासपुर से कांग्रेसी प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जीत हासिल की।
फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस को जीत
फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के अमर सिंह जीत गए हैं।
अमृतसर से कांग्रेस जीती
अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत औजला तीसरी बार जीत गए हैं।
चंडीगढ़ में कांग्रेस का परचम
चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी जीत गए हैं।
संगरूर से आप को जीत
संगरूर से आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर चुनाव जीत गए हैं।


