Saturday, June 6, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सकेजरीवाल ने झोली फैला कर मांगी विजय, कहा…उद्योग हमारी रीढ़ की हड्डी

केजरीवाल ने झोली फैला कर मांगी विजय, कहा…उद्योग हमारी रीढ़ की हड्डी

NRI SANJH JALANDHAR (27 MAY )

आम आदमी पार्टी चुनाव जीतने के लिए हर अलग-अलग वर्गों को टारगेट कर रही है। इसमें उन्होंने उद्योगपतियों को फोकस किया है। अरविंद केजरीवाल ने उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनसे समर्थन मांगा है और झोली फैला कर सभी सीटों में विजय मांगी है।

अरविंद केजरीवाल ने उद्योगपतियों से चुनाव में समर्थन मांगा है। केजरीवाल दिल्ली चुनाव निपटाने के बाद सीधे पहले फिरोजपुर गए, वहां पर उद्योगपतियों और व्यापारियों से करने के बाद जालंधर उनसे मिलने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी उद्योगपतियों का साथ नहीं देती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यापारियों और आढ़तियों को दलाल कहते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। वही हमारे देश की अर्थव्यवस्था को बनाते हैं और विकास की राह को आसान करते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि यह लोग 400 के पार सीट मांग रहे है, क्योंकि यह लोग भारत के संविधान को खत्म करना चाहते है। इसे बिल्कुल भी मत होने देना। उस संविधान ने ही हम सभी को बचाकर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि जेल से छूटने के बाद वह लखनऊ, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, हरियाणा, महाराष्ट्र, भिवंडी गया। वहां देखा लोगों में बहुत गुस्सा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments