Saturday, June 6, 2026

Google search engine
Homeपॉलिटिक्सAmit Shah की भविष्यवाणीः कहा- 1 जून को केजरीवाल जेल जाएंगे और...

Amit Shah की भविष्यवाणीः कहा- 1 जून को केजरीवाल जेल जाएंगे और 6 जून को राहुल गांधी…

NRI SANJH JALANDHAR (27 MAY)

लोकसभा चुनाव-2024 (lok sabha election 2024) अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 1 जून को आखिरी चरण के मतदान के साथ चुनाव संपन्न हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए रविवार को पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) पहुंचे। इस दौरान सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) और कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बड़ी भविष्यवाणी की। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 1 जून को केजरीवाल जेल जाएंगे और 6 जून को राहुल बाबा वेकेशन पर बैंकॉक (Bangkok) जा रहे हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब को अपना ATM मशीन बना लिया है। अगर उनको अपना केस लड़ना होता है तो पंजाब का पैसा लेते हैं और अगर चुनाव में पैसा खर्च करना होता है तो पंजाब का पैसा खर्च करते हैं।

अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल अपने मान नाम के ATM कार्ड से पंजाब का पैसा दिल्ली ले जाते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री को केजरीवाल ने अपना पायलट बना दिया है। मुझे समझ नहीं आता की मान साहब केजरीवाल के पायलट हैं या पंजाब के मुख्यमंत्री।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, अगर भाजपा पार्टी देश की आजादी के समय होती तो करतारपुर साहिब पकिस्तान में नहीं होता वो भारत का ही हिस्सा होता। मोदी जी ने सही ही कहा था की 1971 में पाकिस्तान लड़ाई में हमसे हारा था और पाकिस्तान के एक लाख से भी ज्यादा सैनिक हमारे कब्जे में थे अगर उस वक्त भी करतारपुर साहिब मांग लेते तो करतारपुर साहिब हमारा होता।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments