Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को युवक ने मारा थप्पड़, देखें LIVE VIDEO…

कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को युवक ने मारा थप्पड़, देखें LIVE VIDEO…

NRI SANJH JALANDHAR (17 MAY)

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है।जानकारी के मुताबिक माला पहनाने के बहाने आए युवक ने कन्हैया कुमार को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. बता दें कि ये घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना उस्मानपुर इलाके के करतार नगर में हुई. इस दौरान आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद छाया शर्मा के साथ भी बदसलूकी हुई है। महिला पार्षद ने पुलिस में शिकायत दी है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक कन्हैया कुमार के करीब आता है और उन्हें पहले माला पहनाता है, इसके बाद उसने कन्हैया पर हमला कर दिया। हालांकि भीड़ में मौजूद कन्हैया कुमार के समर्थकों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया। AAP पार्षद छाया शर्मा ने अपनी लिखित शिकायत में कहा कि आज शाम 4 बजे सत्यनारायण भवन पार्षद कार्यालय चौथा पुश्ता, करतार नगर में मीटिंग के बाद करीब 7-8 लोग आए और उनमें से दो लोग हथियारबंद बिल्डिंग के अंदर घुसकर कन्हैया कुमार को माला पहनाई और जोर से थप्पड़ मारा।

शिकायत में कहा गया है कि मेरी चुन्नी पकड़कर कोने में ले गए। इसके बाद मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कहा कि 30 से 40 लोगों पर काली स्याही फेंकी गई। जिसमें तीन से चार महिलाएं चोटिल हो गईं. बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के कैंडिडेट कन्हैया कुमार हैं, जबकि बीजेपी ने इस सीट से मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है। दिल्ली में 25 मई को सभी 7 सीटों पर मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments