Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबगदाईपुर में बैड के बक्से से मिला शव, इलाके में फैली बदबू...

गदाईपुर में बैड के बक्से से मिला शव, इलाके में फैली बदबू तब चला पता

NRI SANJH Jalandhar (7 MAY)

गदईपुर में घर में बैड के बक्से से शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जब लाश से बदबू आने लगी तो उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार घर में किरायेदार रहते है। वहीं मौके पर डॉग स्कवॉयड की टीम व्यक्ति के फिंगर प्रिंट लेने के लिए पहुंची थी, लेकिन शव इतना ज्यादा सड़ गया है कि वह उसके फिंगर प्रिंट भी नहीं ले सके। जिसके बाद अब पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस चौंकी इंचार्ज अवतार सिंह का कहना है कि शव 7 दिन पुराना लग रहा है। शव के काफी बदबू आ रही थी। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर मकान मालिक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments