NRI SANJH JALANDHAR ( 2 May)
सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में कोर्ट में बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके अनुसार हत्या के नामजद 27 आरोपियों पर आज मानसा की अदालत ने चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। इन सभी पर विभिन्न धाराओं के तहत चार्ज फ्रेम हो चुके हैं। अदालत के फैसले से सिद्धू मूसे वाले के पिता ने बेहद राहत की सांस ली है उन्होंने इस पर रिएक्ट किया है।
मूसेवाला के पिता ने कहा कि आज मन को कुछ सुकून मिला है क्योंकि आज माननीय अदालत द्वारा अरोपियों पर चार्ज फ्रेम किए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों द्वारा हर बार केस को डिस्चार्ज करने के लिए एप्लीकेशन लगाई जाती थी जिसके चलते हर किसी को अर्जी लगाने का राइट होता है।


