Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलअमित शाह की फेक वीडियो का बाद योगी आदित्यनाथ का वीडियो भी...

अमित शाह की फेक वीडियो का बाद योगी आदित्यनाथ का वीडियो भी हुआ वायरल, मचा हड़कंप, हुआ ये एक्शन

NRI SANJH Jalandhar(2 MAY)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में दिल्ली पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इस बीच अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फर्जी वीडियो शेयर करने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने इसपर कड़ी कार्रवाई भी की है। यूपी STF ने इस संबंध में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की AI की मदद से बनाए गए फेक वीडियो को शेयर किया है।

यूपी एसटीफ के एडिशनल डायरेक्टर जनरल, अमिताभ यश ने कहा कि इस वीडियो का इस्तेमाल गलत तथ्य फैलाने और राष्ट्र विरोधी ताकतों को मजबूत करने के लिए किया जा रहा था। ADGP ने कहा कि 1 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का फेक वीडियो एक्स पर पोस्ट कर इसे वायरल किया गया था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फेक वीडियो को एक्स पर @shyamguptarpswa नाम से बने एक अकाउंट पर शेयर किया गया था। यह भी बताया जा रहा है कि वीडियो को शेयर करते हुए कुछ गलत तथ्य और देश-विरोधी चीजें भी शेयर की गई थीं। इसके बाद नोएडा की एसटीएफ यूनिट ने इस मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया और इसकी जांच-पड़ताल में जुट गई। जल्द ही एसटीएफ की टीम नोएडा सेक्टर 49 स्थित बरोला पहुंची और वहां से उसने श्याम गुप्ता नाम के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ का डीपफेक वीडियो शेयर करनेे के मामले में श्याम गुप्ता को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह का भी एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अमित शाह के वीडियो को कई राजनेताओं ने भी शेयर किया था। दिल्ली पुलिस इस मामले में देश भर में व्यापक तौर पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने तेलंगाना के सीएम को नोटिस भी भेजा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments