Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटबॉलीवुड के 2 जिगरी दोस्त : डेथ एनिवर्सरी है सेम, मौत की...

बॉलीवुड के 2 जिगरी दोस्त : डेथ एनिवर्सरी है सेम, मौत की वजह भी एक

NRI SANJH JALANDHAR (27 APRIL)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स फिरोज खान और विनोद खन्ना दोनों जिगरी दोस्त थे। जिस फिल्म में दोनों साथ होते थे वो फिल्म हिट होने की गारंटी मानी जाती थी। इस जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद करते थे। दोस्ती के अलावा इनमें खास बात जो है वो दोनों का डेथ। आप ये जानकार चौंक जाएंगे कि दोनों एक्टर्स की डेथ 8 साल के गैप में एक ही तारीख को हुई थी।

बता दें कि एक ही तारीख को हुई डेथ के अलावा दोनों के निधन का कारण भी एक ही है। दोनों ने कैंसर के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया था।फिरोज खान का निधन 27 अप्रैल 2009 को हुआ था और ठीक 8 साल बाद 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना का निधन हुआ था। फिरोज खान को लंग कैंसर था। वहीं विनोद खन्ना ब्लैडर कैंसर से जंग हार गए थे।

विनोद खन्ना ने साल 1971 में गीतांजलि से शादी की थी। इस शादी से एक्टर को दो बेटे अक्षय और राहुल हैं, जो बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं। 14 सालों की शादी के बाद विनोद ने साल 1985 में गीतांजलि से तलाक लिया था। ये वही साल है जब फिरोज खान ने भी अपनी पत्नी सुंदरी को तलाक दिया था।

वहीं साल 1986 में आई फिल्म जांबाज में फिरोज विनोद को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन उस वक्त तक विनोद ने ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। विनोद खन्ना की बात करें तो वो कुर्बानी, मुकद्दर का सिकंदर, परवरिश, अमर अकबर एंथोनी, इंकार, हेरा फेरी, मेरा गांव मेरा देश और पत्थर और पायल जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। वहीं फिरोज खान ने आरजू, औरत, सफर, मेला, अपराध, काला सोना, धर्मात्मा, नागिन, कुर्बानी और वेलकम जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments