NRI SANJH JALANDHAR (6 April)
एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में बड़े पैमाने पर बन रही इस फिल्म के सेट्स से कुछ फोटोज वायरल हो रहे हैं। सामने आए फोटोज में टीवी के राम यानी एक्टर अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में देखा जा सकता है। इसी के साथ एक्ट्रेस लारा दत्ता कैकयी के लुक में नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें ट्विटर पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।
असल में ‘रामायण’के सेट से फोटो जूम टीवी के हाथ लगी है। जिसमें अरुण गोविल को लंबे बाल-दाढ़ी के साथ मुकुट पहने देखा जा सकता है। एक तस्वीर में गोविल के साथ दो छोटे बच्चों को भी देखा जा सकता है, जो भगवान राम और लक्ष्मण के बाल रूप माने जा रहे हैं।
वहीं, लारा दत्ता को पर्पल कलर की साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी पहने देखा जा सकता है। उनके साथ एक्ट्रेस शीबा चड्ढा को भी देखा जा सकता है. शीबा मैरून आउटफिट पहने हैं
उन्हें देखकर लग रहा है कि वो मंथरा के रोल में हो सकती हैं। ‘रामायण’ का सेट में अरुण गोविल और लारा दत्ता घूमते और बात करते दिख रहे हैं। दोनों एक्टर्स के आसपास फिल्म के क्रू के लोग भी हैं। एक तस्वीर में डायरेक्टर नितेश तिवारी को देखा जा सकता है।


