NRI SANJH JALANDHAR (6 April)
निजी होटल में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, कोर कमेटी के सदस्य पवन अग्रवाल, प्रदेश महासचिव दीपनारायण सोनी, शहर अध्यक्ष वैभव शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बालमुकुंद राठिया, अखिल भारतीय सतनामी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े, पार्षद, पदाधिकारी सहित लगभग 4000 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी, मंत्री ओपी चौधरी, कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, विधायक भैयालाल रजवाड़े सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


