Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeनेशनललोगों पर गुब्बारे फेंकने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को...

लोगों पर गुब्बारे फेंकने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

NRI SANJH JALANDHAR (20 March)

दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिगों को लोगों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकने के मामले मे गिरफ्तार किया है। घटना वसंत कुंज इलाके की है। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायल हुआ। वीडियो में दो युवक कार के सनरूफ से राहगीरों पर पानी से भरे गुब्बारे फेंकते दिख रहे हैं।” दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रोहित मीणा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ”विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट से एक एसयूवी में 2 व्यक्तियों द्वारा राहगीरों पर गुब्बारे फेंकने के बारे में ट्वीट किया गया था।” उन्होंने आगे कहा, ”मामले का संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। इस संबंध में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments