NRI SANJH JALANDHAR (20 March)
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां ने IVF तकनीकी के जरिए 17 मार्च को बच्चे को जन्म दिया है। जो सिद्धू परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पहले पंजाब सरकार के खिलाफ सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने वीडियो के जरिए CM भगवंत सिंह मान पर आरोप लगाए थे की उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। इसके बाद पंजाब सरकार की तरफ से बयान जारी किया गया कि केंद्र सरकार रिपोर्ट मांग रही है। पंजाब सरकार नही।
लेटर में असिस्टेड रीप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एक्ट का हवाला दिया गया है। इसमें बताया गया है कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीकी से बच्चा पैदा करने के लिए महिला की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। लेकिन, सिद्धू की मां चरण कौर ने 58 की उम्र में इस तकनीकी से प्रेग्नेंट होकर बच्चे को जन्म दिया है। केंद्र ने इसी नियम के उल्लंघन पर जांच के बाद एक्शन के आदेश दिए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पंजाब सरकार को लिखा गया पत्र

बलकौर सिंह और चरण कौर ने अपने नवजात बच्चे का नाम शुभदीप रखा है। सिद्धू मूसेवाला का असली नाम यही था। मूसेवाला ने 2022 में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान उनकी मां चरण कौर ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर एफिडेविट भरा था। तब चरण कौर ने अपनी उम्र 56 साल बताई थी।
इसके अनुसार उनकी उम्र अब तकरीबन 58 साल है और बलकौर सिंह की उम्र तकरीबन 60 साल है। मूसेवाला की मई 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का आरोप लॉरेन्स गैंग पर है।
सिद्धू के पिता ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाए स्वास्थ्य विभाग के नोटिस पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके बलकौर सिंह ने कहा कि प्रशासन बच्चे के लीगल डॉक्यूमेंट्स पेश करने को लेकर बार-बार परेशान कर रहा है। CM मान उन्हें जेल भेजकर जांच करा सकते हैं।
बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सरकार पर आरोप लगाए।
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां ने IVF तकनीकी के जरिए 2 दिन पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। इसी दौरान केंद्र सरकार ने एक लेटर जारी कर सिद्ध की मां चरण कौर की प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट मांगी है।
लेटर में असिस्टेड रीप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एक्ट का हवाला देकर बताया गया है कि IVF तकनीकी से गर्भ धारण कर बच्चा पैदा करने के लिए किसी भी महिला की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। लेकिन, सिद्धू की मां ने 58 की उम्र में इस तकनीकी से प्रेग्नेंट होकर बच्चे को जन्म दिया है। केंद्र ने इसी नियम के उल्लंघन पर जांच के बाद एक्शन के आदेश दिए हैं।


