NRI SANJH JALANDHAR (18 MARCH)
होशियारपुर की पुलिस ने 24 घंटे में गैंगस्टर राणा मंसूर पुरिया उर्फ सुखविंदर सिंह राणा का एनकाउंटर कर दिया है। 0 एनकाउंटर मुकेरियां के पास भंगाला में किया गया। इस एनकाउंटर में गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया की मौत होने की सूचना है।
बता दें कि होशियारपुर पुलिस रविवार से ही गैंगस्टर राणा मंसूर पुरिया की तलाश कर रही थी। क्योंकि रविवार को पुलिस गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया के खिलाफ अवैध हथियार को लेकर रेड करने पहुंची थी। इस दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की मौत हो गई थी।
इस दौरान जब पुलिस ने गैंगस्टर राणा को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गैंगस्टर राणा पर 25 हजार रुपए इनाम भी रखा था।


