Wednesday, April 22, 2026

Google search engine
Homeनेशनलउत्तराखंड में निकली बंपर नौकरियां, 1 अप्रैल को।कर सकतें है आवेदन

उत्तराखंड में निकली बंपर नौकरियां, 1 अप्रैल को।कर सकतें है आवेदन

NRI SANJH JALANDHAR (18 MARCH)

उत्तराखंड में निकली नर्सिंग ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नर्सिंग में डिप्लोमा या डिग्री कोर्स किया होना चाहिए। बताया जा रहा है कि नर्सिंग ऑफिसर महिला के लिए डिप्लोमा धारक के लिए 797 और डिग्रीधारक के लिए 366 वैकेंसी है। वहीं नर्सिंग ऑफसर पुरुष के लिए डिप्लोमा धारक के लिए 200 और डिग्रीधारक के लिए 92 वैकेंसी है। इच्छुक अभ्यार्थि दिनांक 1 अप्रैल(सोमवार) सांय 5 बजे तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। एग्जाम शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड से 1 अप्रैल 2024 शाम 5 बजे तक किया जा सकता है।

ये भर्ती 1455 पदों पर निकली है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 1अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर की सैलरी .44,900 से Rs.1,42,400 लाख प्रति माह होगी। मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं स्टेट कैंसर इन्स्टीट्यूट, हल्द्वानी में समूह ‘ग’ के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी (महिला/पुरुष) डिप्लोमाधारक / डिग्रीधारक के कुल रिक्त 1455 पदों पर सीधी भर्ती का संशोधित विज्ञापन प्रकाशित किया गयाहै। रिक्तियों की सख्या घट-बढ़ सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments