Monday, November 16, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसजय शाह लगातार दूसरी बार ICC के चेयरमैन नियुक्त

जय शाह लगातार दूसरी बार ICC के चेयरमैन नियुक्त

जय शाह लगातार दूसरी बार ICC के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं. जय शाह अगस्त 2024 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन बने थे. थाईलैंड के बाली में हुई बैठक में शाह को सर्वसम्मति से दोबारा चेयरमैन चुने जाने पर मुहर लगाई गई. साल 2024 में जय शाह ने ग्रेग बार्कले की जगह ली थी, उस समय भी जय शाह को निर्विरोध आईसीसी का चेयरमैन चुना गया था.आईसीसी ने सोमवार, 16 नवंबर को स्टेटमेंट जारी कर इसकी पुष्टि की है।

जय शाह को दोबारा चेयरमैन चुना जाना बोर्ड का उनके प्रति विश्वास को दर्शाता है. उनकी लीडरशिप में क्रिकेट की वैश्विक पहुंच को बढ़ाने के अथक प्रयास किए गए हैं, शाह खुद महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं. उनकी चेयरमैनशिप में आईसीसी ने क्रिकेट की ओलंपिक्स में वापसी के रास्ते को सुदृढ़ और सफल बनाने की तरफ कदम उठाए है।

दोबारा आईसीसी चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर जाय शाह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि आईसीसी बोर्ड ने मुझपर लगातार दूसरी बार भरोसा दिखाया है. सभी डायरेक्टर्स, उनके विश्वास और समर्थन का मैं आभार व्यक्त करता हूं.”शाह ने आगे कहा, “आईसीसी के अध्यक्ष के रूप में काम करना एक जिम्मेदारी और सम्मान दोनों हैं. मैं दुनिया भर के क्रिकेट के हितों को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हूं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments