Friday, October 9, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसअभिषेक शर्मा कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब ?

अभिषेक शर्मा कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के करीब ?

अभिषेक शर्मा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने का कीर्तिमान उनके निशाने पर है, जिससे वो सिर्फ 53 रन दूर हैं. अब तक के इतिहास में सिर्फ पांच भारतीय खिलाड़ी T20I में 2 हजार या उससे अधिक रन बना चुके हैं और अभिषेक ऐसे छठे खिलाड़ी बन सकते है।

अभिषेक अब तक 63 टी20 मुकाबलों में 997 गेंद खेलकर 1947 रन बना चुके हैं. वह अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 53 रन और बना लेते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।अभी सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के ही सूर्यकुमार यादव के नाम है।

सूर्यकुमार ने 1164 गेंद खेलकर 2 हजार रन पूरे किए थे, जबकि अभिषेक बहुत आसानी से इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें अगली 167 गेंदों में सिर्फ 53 रन बनाने हैं. इस फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच हैं, जिन्होंने 1283 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था. इस लिस्ट में केएल राहुल अभी पांचवें नंबर पर हैं,

जिन्होंने 1415 गेंद खेलकर यह मुकाम हासिल किया था।भारत और वेस्टइंडीज का दूसरा टी20 मैच आज 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. रांची में आमतौर पर बहुत बड़े-स्कोर देखने को नहीं मिलते हैं. इस मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच कभी कोई टी20 मैच नहीं खेला गया है, इसलिए यह दोनों टीमों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments