Thursday, September 17, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसपाकिस्तान ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत आने से किया इंकार,...

पाकिस्तान ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत आने से किया इंकार, AHF से टूर्नामेंट दूसरे देश में करवने की मांग

भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा सेंसिटिव हालात का हवाला देते हुए पाकिस्तान ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत आने से मना कर दिया है और एशियन हॉकी फेडरेशन (AHF) से टूर्नामेंट किसी दूसरे देश में कराने की मांग की है।दूसरी ओर, हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल और AHF के वाइस प्रेसिडेंट भोला नाथ सिंह ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।

यह टूर्नामेंट 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक पंजाब के मोहाली और जालंधर में खेला जाना है। भोला नाथ ने साफ किया कि मैच की जगह में कोई बदलाव नहीं होगा, अगर पाकिस्तान खेलना चाहता है तो उसे भारत आना होगा। अगर पाकिस्तान अपनी जिद पर अड़ा रहा तो उसकी जगह बांग्लादेश या ओमान की टीम उतारी जाएगी।हॉकी फेडरेशन के एक्टिंग प्रेसिडेंट मोहिउद्दीन अहमद वानी ने कहा

कि वह चाहते हैं कि या तो पूरा टूर्नामेंट किसी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए या सिर्फ पाकिस्तान के मैच भारत के बाहर कराए जाएं। उन्होंने साफ किया कि यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा टेंशन वाले हालात और सिक्योरिटी इंतज़ाम को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन का मुख्य मकसद अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल पक्का करना है, ताकि टीम बिना किसी रुकावट के इस ज़रूरी टूर्नामेंट में हिस्सा ले सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments