Friday, August 28, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने देश को रक्षाबंधन के मौके पर शुभकामनाएं दी

पीएम मोदी ने देश को रक्षाबंधन के मौके पर शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश को रक्षाबंधन के मौके पर शुभकामनाएं दीं. इस दौरान पीएम मोदी ने देश को खास मैसेज भी दिया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास को समर्पित रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए.”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाई-बहन के अटूट स्नेह, परस्पर विश्वास और आत्मीयता का यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है. यह पर्व हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है. राजनाथ सिंह ने कहा कि इस शुभ अवसर पर मैं कामना करता हूं कि हमारा समाज महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के प्रति और अधिक सजग एवं संवेदनशील बने.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments