भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजवी गांधी की जयंती है. . राजीव गांधी को याद करते हुए पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर किया है. कांग्रेस लीडर सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी श्रद्धांजलि देने के लिए वीरभूमि गए थे।पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि।
राजीव गांधी को श्रद्धंजलि देने के लिए उनका परिवार दिल्ली के वीर भूमि पहुंचे थे. कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे ने वीर भूमि पर राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. उनके साथ सोनिया गांधी, राजीव गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे थे. सभी ने राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करके याद किया।राजीव गांधी 1984 से 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने तकनीकी आधुनिकीकरण, दूरसंचार के विस्तार और प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा दिया. कंप्यूटर के इस्तेमाल को बढ़ाने और भारत के टेलीकॉम सेक्टर के विकास में उनके प्रयासों का श्रेय अक्सर देश के तकनीकी बदलाव की नींव रखने में मदद करने के लिए दिया जाता है.


