Saturday, July 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलरेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नई दिल्ली के बीच...

रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नई दिल्ली के बीच एक स्पैशल ट्रेन चलाने का फैसला किया

गर्मियों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नई दिल्ली के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 04678, 25 जुलाई को सुबह 9.40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।

यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन, जम्मू तवी, कठुआ और पठानकोट होते हुए दोपहर 3.25 बजे जालंधर कैंट स्टेशन पहुंचेगी और 3.30 बजे वहां से रवाना होगी। इसके बाद, यह ट्रेन लुधियाना, अंबाला कैंट और पानीपत होते हुए रात 9.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।


वापसी में, ट्रेन नंबर 04677, 25 जुलाई को रात 11.45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। यह ट्रेन 26 जुलाई को सुबह 5.22 बजे जालंधर कैंट स्टेशन पहुंचेगी और 5.27 बजे आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद, यह ट्रेन पठानकोट कैंट, कठुआ और जम्मू तवी होते हुए दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments