Saturday, July 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में भी डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सामने धरना लगाकर बैठे छात्र...

जालंधर में भी डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सामने धरना लगाकर बैठे छात्र !

दिल्ली में जंतर-मंतर पर रोष प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों की हिमायत में जलंधर में भी विद्यार्थियों द्वारा धरना दिया जा रहा है। विद्यार्थी डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सामने धरना लगाकर बैठ गए हैं।इस रोष प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। डिप्टी कमिश्नर कॉम्प्लेक्स के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है,

ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को परेशानी न हो। पुलिस व प्रशासन ने भी डीसी दफ्तर जाने वाले मुख्य रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वे नौजवानों से बातचीत के लिए तैयार हैं, पर शहर की शांति और आवाजाही को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments