Thursday, July 23, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने पर CJI सूर्यकांत ने टिप्पणी की

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने पर CJI सूर्यकांत ने टिप्पणी की

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC ने 16 स्टेशनों को बंद करना का ऐलान किया था। दिल्ली मेट्रो ने कल यानी 22 जुलाई को भी इन स्टेशनों को बंद रखा था. अब इस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है। दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने पर CJI सूर्यकांत ने टिप्पणी की है. चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर लंच के समय तक कुछ नहीं हुआ, तो वे इस पर दखल देंगे।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में मेट्रो स्टेशन के अंदर वकील, वादियों और अदालत के कर्मचारियों को सीमित प्रवेश देने की अपील की गई थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि वकीलों की गैरहाजिरी के कारण आज कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अगर दोपर तक समाधान नहीं हुआ तो वो इस पर हस्तक्षेप करेंगे।DMRC ने सुबह 7.30 बजे से राजीव चौक, सुप्रीम कोर्ट, मंडी हाउस और आईटीओ समेत 16 रेलवे स्टेशन बंद करने का ऐलान किया. दिल्ली मेट्रो की ओर से किए गए पोस्ट के मुताबिक, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सेवा तीर्थ, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय,दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments