Wednesday, July 22, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब रोडवेज बस का टायर फटने से हादसा, एक यात्री गंभीर घायल

पंजाब रोडवेज बस का टायर फटने से हादसा, एक यात्री गंभीर घायल

यहां सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव भट्टियां (जी.टी. रोड, फिल्लौर- गोराया) के पास पंजाब रोडवेज की एक बस का टायर अचानक फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बस में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाकी यात्री बाल-बाल बच गए।सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राहगीरों से सूचना मिलने पर उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान पता चला कि पंजाब रोडवेज की बस लुधियाना से जालंधर जा रही थी। जब बस गांव भट्टियां के पास पहुंची तो उसका टायर अचानक फट गया, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया।हादसे में बस में बैठा एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया।

इस संबंध में थाना फिल्लौर के ड्यूटी अफसर को भी सूचित किया गया और बस को आगे की कार्रवाई के लिए थाना फिल्लौर भेज दिया गया।बस के ड्राइवर कुलदीप सिंह ने बताया कि वह काफी समय से उच्च अधिकारियों को बस के टायरों की खस्ता हालत के बारे में सूचित कर रहे थे और चेतावनी भी दे चुके थे कि इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

उनके अनुसार, इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।उन्होंने बताया कि बस में करीब 45 यात्री सफर कर रहे थे। टायर फटने से वह बस के अंदरूनी हिस्से को चीरता हुआ निकला, जिससे बस को भी काफी नुकसान पहुंचा। इस हादसे के बाद यात्रियों की चीखें सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। खुशकिस्मती से बड़ा जान-माल का नुकसान होने से बच गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments