लियोनल मेसी (Lionel Messi) लगातार दूसरा फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) का खिताब जीतने में असफल रहे. न्यूयॉर्क न्यूजर्सी स्टेडियम में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. संभवत: यह मेसी के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप था, जिसमें वो जीत हासिल करने में असफल रहे. हार के बाद दिग्गज मेसी बेकाबू हो गए और मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
90 मिनट के फुल टाइम तक स्पेन और अर्जेंटीना का स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा. इसके बाद 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया. स्पेन के लिए 106 मिनट पर फेरन टोरेस ने गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. टीम ने इस बढ़त को बनाए रखा और जीत अपने नाम की. अर्जेंनटीना के लिए गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने कुल 11 गोल सेव किए, लेकिन टोरेस का गोल नहीं रोक सके. इसके साथ मार्टिनेज पुरुष विश्व कप फाइनल में सबसे ज्यादा गोल सेव करने वाले गोलकीपर बन गए।
उन्होंने लगातार अपने बचाव से अर्जेंटीना की उम्मीदों को जिंदा रखा. लेकिन अंतत: उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।इसके साथ स्पेन की टीम एक के बाद एक महिला और पुरुष फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाली बन गई. फीफा वर्ल्ड कप का महिला टूर्नामेंट 2023 में खेला गया था. खिताबी मुकाबले में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराकर जीत अपने नाम की थी. अब 2026 के अगले पुरुष विश्व कप में स्पेन की पुरुष टीम ने कमाल कर दिया. इस तरह एक देश की दोनों टीमों ने एक के बाद एक खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।


