Tuesday, July 21, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलपश्चिमी ईरान में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके

पश्चिमी ईरान में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके

पश्चिमी ईरान में सोमवार (20 जुलाई 2026) को 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार भूकंप का एपिसेंटर जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था. रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र काहरिज शहर से लगभग 54 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था

काहरिज की आबादी करीब 7.66 लाख है. इसके अलावा भूकंप का केंद्र जावनरुद शहर से लगभग 33 किलोमीटर दक्षिण में भी स्थित था, जहां करीब 38,600 लोग रहते है।भूकंप के झटकों के बाद फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जान-माल के हताहत होने की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है।हालांकि, अधिकारियों की ओर से प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है. पश्चिमी ईरान भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है और यहां समय-समय पर मध्यम से तेज झटके के भूकंप आते रहते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments