Friday, July 3, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलपाकिस्तान में साल पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारे को ढहाए की खबरों पर भारत...

पाकिस्तान में साल पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारे को ढहाए की खबरों पर भारत ने क्या कहा !

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक स्थानीय बिजनेसमैन की ओर से 125 साल पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारे को ढहाए जाने की खबरों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।शेखूपुरा जिले के फरूखाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब का हिस्सा ग‍िराए जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कड़ी निंदा की. उन्‍होंने पाकिस्तान सरकार से मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विवाद बढ़ने के बाद पंजाब (पाकिस्तान) के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने बुधवार (1 जून) को ‘गुरुद्वारा सिंह सभा’ का दौरा किया और इसके फौरन जीर्णोद्धार की घोषणा की. अरोड़ा ने स्थानीय सिखों की शिकायतें भी सुनीं।औकाफ विभाग पाकिस्तान का एक सरकारी विभाग है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की संपत्तियों, न्यासों और पूजा स्थलों की देखरेख, प्रबंधन और सुरक्षा करता है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमें पाकिस्तान के फर्रुखाबाद के ऐतिहासिक 125 साल पुराने पवित्र गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब को गिराए जाने की बेहद दुखद खबरें मिली हैं. हम इस सम्मानित सिख धार्मिक स्थल के खिलाफ की गई इस बेहद निंदनीय और जानबूझकर की गई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments