Friday, July 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में आने वाला है मानसून....

पंजाब में आने वाला है मानसून….

पंजाब में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राज्य के कई जिलों में कल रात बारिश हुई, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई। चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग ने 2 जुलाई से अगले छह दिनों तक पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, हवा की स्पीड 40 से 50 km प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।राज्य के अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले औसतन 3.3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया,

जबकि चंडीगढ़ में 5.8 डिग्री की गिरावट के साथ यह 29.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।मौसम विभाग ने गुरुवार को पंजाब के 18 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा 14 जिलों में तेज हवाएं, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश और 40 से 50 kmph की रफ़्तार से हवा चलने की संभावना है।

गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी बारिश के साथ गरज और बिजली कड़कने का अनुमान है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 1 जुलाई से पंजाब के दूसरे हिस्सों में भी मानसून ने कब्ज़ा कर लिया है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज़ होने की उम्मीद है।

अभी पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। साथ ही, उत्तर भारत की तरफ एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है और मानसून ट्रफ भी पंजाब से बंगाल की खाड़ी तक फैल गया है, जिससे मौसम में बदलाव रह सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments