Wednesday, July 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर पुलिस ने दो लोगों को 7 पिस्तौलों, 40 जिंदा कारतूसों के...

अमृतसर पुलिस ने दो लोगों को 7 पिस्तौलों, 40 जिंदा कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार

पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के उद्देश्य से चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सरहद पार के हथियार तस्करी मॉड्यूल के दो व्यक्तियों को सात आधुनिक पिस्तौलों समेत 40 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार करके इस मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया है।

यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां साझा की।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के गांव सुर सिंह के निवासी सुरजीत सिंह उर्फ राणा (33) और अमृतसर के भाई मंज सिंह रोड के निवासी गुलबाग सिंह उर्फ बाठ (26) के रूप में हुई है। बताते चलें कि गुलबाग सिंह, अमृतसर के सुल्तानविंड में भाई मंज सिंह रोड पर नशा छुड़ाऊ केंद्र चलाता है।

बरामद की गई पिस्तौलों में एक 9 मिमी ग्लॉक, एक .30 बोर तिसास (तुर्की निर्मित), एक .30 बोर स्पेशल मॉडिफाइड पिस्तौल और चार .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से विदेशी तस्करों से संपर्क बनाया हुआ था और सरहदी रास्तों से गैर-कानूनी हथियारों की खेप प्राप्त करके आपराधिक तत्वों को सप्लाई कर रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है ताकि गैर-कानूनी हथियारों की सप्लाई चेन में शामिल अन्य कारकुनों की पहचान की जा सके।ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भरोसेमंद सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने सुरजीत उर्फ राणा और गुलबाग उर्फ बाठ को दो पिस्तौलों समेत गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपियों की निरंतर पूछताछ और उनके बयानों के आधार पर पुलिस टीमों ने पांच और आधुनिक पिस्तौल बरामद किए, जिससे बरामदगी की कुल संख्या सात हो गई है।सीपी ने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच से पता चला है

कि आरोपी सुरजीत उर्फ राणा पहले ही तरनतारन के पुलिस स्टेशन भिखीविंड में दर्ज व्यापारिक मात्रा में नशीले पदार्थों के एक मामले में वांछित है, जो संगठित आपराधिक गतिविधियों में उसकी संलिप्तता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments