बी.एस.एफ. अमृतसर सेक्टर की टीम ने सरहद वाले गांव दाऊके के इलाके में एक घर की छत से 4 किलो हेरोइन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बी.एस.एफ. को एक सेवामुक्त फौजी ने इस बारे में सूचना दी थी कि उसके घर की छत पर सफेद रंग के पैकेट पड़े हुए हैं।
दूसरी ओर, जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि छत पर पड़े पैकेट खुले हुए थे और ड्रोन के जरिए फेंके हुए प्रतीत नहीं हो रहे थे, क्योंकि ड्रोन के जरिए जब पैकेट फेंके जाते हैं तो उन्हें पीले रंग की मजबूत प्लास्टिक में पैक किया जाता है जो फटता नहीं है। लेकिन ये पैकेट खुले हुए थे और घर की छत पर कैसे पहुंचे, इसकी फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां जांच शुरू कर चुकी हैं।


