अमृतसर में आज आम आदमी पार्टी (AAP) एक महत्वपूर्ण बैठक कर रही है। श्री अकाल तख्त साहिब में 29 जून को प्रस्तावित पेशी से पहले बुलाई गई इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक और मंत्री शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ दिनों से अमृतसर में मौजूद हैं।
सुबह 11:30 बजे सर्किट हाउस में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी को लेकर पार्टी अपना रुख आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कर सकती है।जानकारी के अनुसार, श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय ने आम आदमी पार्टी के सिख विधायकों और मंत्रियों को 29 जून को पेश होने के लिए एक पत्र भेजा है।
हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान को कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने कहा है कि अगर कोई समन भेजा जाता है तो वे जरूर पेश होंगे। ज्यादातर सिख विधायक इस संवेदनशील मामले में किसी विवाद से बचने के लिए अकाल तख्त साहिब के समन का सम्मान करने के पक्ष में हैं।


