भठिंडा के मेला राम रोड पर स्थित डॉक्टर तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमले का मास्टरमाइंड संदीप को भठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।इस घटना में शामिल पहले ही दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के दौरान दोनों ने भागने की कोशिश की, जिसमें एक युवक की टांग और दूसरे की बांह टूट गई थी।
जानकारी देते हुए एसपी हीना गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल पंप वाली घटना को अंजाम देने के लिए संदीप कुमार को विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने इस घटना को अंजाम देने के बदले 10 लाख रुपये देने का वादा किया था और 5 हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे।संदीप ने गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को 500-500 रुपये दिए थे।
इन तीनों ने मिलकर डॉक्टर तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर पेट्रोल बम फेंका था।उन्होंने कहा कि तीनों युवकों के मोबाइल फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं ताकि यह जांच की जा सके कि इन लोगों के संबंध किन-किन लोगों से हैं और इन्होंने पेमेंट कैसे मंगवाई थी। फिलहाल गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है।


