Thursday, June 25, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलवेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही ,पीएम मोदी ने जताया दुःख

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही ,पीएम मोदी ने जताया दुःख

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंप ने देश में भारी तबाही मचाई है. राजधानी काराकस समेत कई शहरों में हजारों इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से हुई तबाही पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि वेनेजुएला की मदद के लिए भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है. उन्होंने उन लोगों के प्रति संवेदना जताई, जिन्होंने अपनों को इस आपदा में खोया है

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘भारत की ओर से, मैं वेनेजुएला सरकार और वहां के लोगों, खासकर उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और इस कठिन समय में सभी प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं. भारत हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments