Tuesday, June 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबडीसी ने SIR समीक्षा के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ...

डीसी ने SIR समीक्षा के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूचियों की विशेष गहन समीक्षा—2026 (एस.आई.आर.) को ध्यान में रखते हुए जिला चुनाव अधिकारी—कम—डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख द्वारा जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

बैठक के दौरान जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर द्वारा एक बार फिर विशेष गहन समीक्षा—2026 का शेड्यूल साझा करते हुए बताया गया कि इस जिले में आने वाले सभी विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के बी.एल.ओ. 25 जून, 2026 से शुरू होने वाली विशेष गहन समीक्षा के दौरान हरेक मतदाता के घर जाएंगे और Enumeration Form (EF) की एक कॉपी मतदाता को देंगे

तथा वापस प्राप्त करके संबंधित चुनाव पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाएंगे। इस संबंध में जिला चुनाव अधिकारी द्वारा बताया गया कि 23 और 24 जून 2026 को सभी बी.एल.ओ. द्वारा अपने वोटिंग एरिया के राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बी.एल.ए. के साथ बैठकें की जा रही है

और उनके साथ मैप्ड एवं अन-मैप्ड मतदाताओं की जानकारी साझा करेंगे। जिन मतदाताओं की मैपिंग वर्तमान मतदाता सूची 2003 के साथ अभी तक नहीं हुई है, उन्हें आवश्यक जानकारी/सहायता प्रदान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments