बीजेपी के नवनियुक्त राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ और पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आज अमृतसर दौरे के दौरान श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में नमन किया और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। दोनों नेताओं के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।
आपको बता दें कि राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ और पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों का अपने-अपने पद संभालने के बाद श्री दरबार साहिब का यह पहला दौरा है। इसलिए, आज का दिन दोनों नेताओं के लिए अहम है।
जानकारी के मुताबिक, श्री दरबार साहिब के दर्शन के बाद दोनों नेता जलियांवाला बाग और दुर्गियाना मंदिर में भी मत्था टेकेंगे। इस मौके पर केवल सिंह ढिल्लों बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।


