Wednesday, June 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में क्यों चली गोलियां ?

जालंधर में क्यों चली गोलियां ?

जालंधर शहर में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं। जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, रतन नगर इलाके में गोलीबारी का एक मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, निहंग के भेष में आए लोगों ने यह गोलियां चलाईं। अमरजीत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल पर हमला किया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 25 राउंड फायरिंग की।हमलावरों ने आर्य नगर के रहने वाले राकेश कुमार के बेटे राहुल पर घात लगाकर हमला किया और गोलियां चलाईं।

एक गोली राहुल के पेट में लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और हमलावर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जिस इलाके में घटना हुई, वह थाना नंबर 1 के अधिकार क्षेत्र में आता है। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी राज नगर में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ी दुश्मनी का नतीजा है। राहुल को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments