अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि वह आज या कल SC कमीशन के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी के पास नहीं जाएंगे। उनका कहना है कि वह एक सांसद हैं और अपना पक्ष सिर्फ़ कोर्ट के सामने ही रखेंगे। वह हर संवैधानिक अधिकार का सम्मान करते हैं… मैंने 25,000 बार कहा है कि मैं नहीं जाऊंगा।
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब की राजनीति में लोग ‘चिट्टा पार्टी’ और ‘ED पार्टी’ की बात करते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी को ‘विजिलेंस पार्टी’ क्यों नहीं कहा जाता?SC कमीशन के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा समन भेजे जाने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया है।
वडिंग ने कहा कि वह आज या कल गढ़ी के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वह जनता द्वारा चुने गए सांसद हैं और अगर अपना पक्ष रखने की ज़रूरत पड़ी, तो वह इसे कोर्ट के सामने रखेंगे।साथ ही, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार में न होने के बावजूद कांग्रेस ने कई जगहों पर अच्छे नतीजे हासिल किए हैं,
जबकि सत्ताधारी पार्टियां आमतौर पर क्लीन स्वीप करती हैं।इसके साथ ही, वडिंग ने ‘चिट्टा पार्टी’ की चर्चा का ज़िक्र करते हुए कहा कि जैसे कुछ लोग कुछ पार्टियों को ‘चिट्टा पार्टी’ या ‘ED पार्टी’ कहते हैं, वैसे ही आम आदमी पार्टी को भी ‘विजिलेंस पार्टी’ कहा जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विजिलेंस और अन्य जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
वडिंग ने कहा कि वह कमीशन और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन उनका आरोप है कि कुछ मामलों में अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी मामले में कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी, तो वह कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे और कानूनी तौर पर अपना पक्ष रखेंगे।


