Friday, June 12, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमोरिंडा में आवारा कुत्तों ने 8 वर्षीय कीर्ति की जान ली

मोरिंडा में आवारा कुत्तों ने 8 वर्षीय कीर्ति की जान ली

मोरिंडा में आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा किए गए हमले में 8 साल की मासूम बच्ची कीर्ति की मौत हो गई। इस हादसे ने न सिर्फ परिवार की दुनिया उजाड़ दी, बल्कि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को एक बार फिर गंभीर चर्चा का विषय बना दिया है।परिवार के सदस्यों के मुताबिक कीर्ति घर से बाहर दूध लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

बच्ची की चीखें सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मुश्किल से उसे कुत्तों से छुड़वाया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिवार और स्थानीय लोगों ने बच्ची को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए पी.जी.आई. रेफर कर दिया, लेकिन कीर्ति ने दम तोड़ दिया। यह दुखद खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments