Tuesday, June 9, 2026

Google search engine
HomeपंजाबED ने संजीव अरोड़ा के खिलाफ अपनी कार्रवाई की तेज ....

ED ने संजीव अरोड़ा के खिलाफ अपनी कार्रवाई की तेज ….

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में भगवंत मान सरकार के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।ED ने आज सुबह उत्तर प्रदेश से पंजाब तक छापेमारी की। संजीव अरोड़ा को पहले ही ED ने गिरफ्तार कर लिया था और इस समय वे गुरुग्राम जेल में बंद हैं।ED ने संजीव अरोड़ा से जुड़े जिस मामले में देश के विभिन्न राज्यों में छापेमारी की है, वह दुबई को मोबाइल फोन के फर्जी एक्सपोर्ट से जुड़ा हुआ है।

संजीव अरोड़ा को ED ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। सुबह से ही कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। ED की कार्रवाइयां उत्तर प्रदेश के नोएडा और बरेली, दिल्ली और पंजाब के जालंधर में जारी हैं।अधिकारियों के अनुसार, जिन परिसरों की तलाशी ली जा रही है, उनमें हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड मामले में जांच अधीन व्यक्तियों और संस्थाओं से संबंधित आवासीय और व्यावसायिक दफ्तर दोनों शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments