आज 9 जून, 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।आज लगातार तीसरा दिन है, जब इन कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावटदेखी जा रही है।
‘ब्लैक मंडे’ वाले दिन ग्लोबल मार्केट के क्रैश होने के बाद आज सुबह एमसीएक्स (MCX) और घरेलू रिटेल बाजारों में सोना करीब 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक और चांदी करीब 500-1000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हुई है। आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,51,800 है।
अमेरिका की मध्यस्थता और अपील के बाद सोमवार को ईरान और इजरायल दोनों एक-दूसरे पर हवाई हमलों को फिलहाल के लिए रोक दिया है. युद्ध टलने की उम्मीद से निवेशकों ने दोबारा सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश में से पैसा निकालना शुरू कर दिया है.


