दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है. पिछले कई दिनों से बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे रहा है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 37-39°C के आसपास रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंधी भी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (6 जून) को अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है. वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.मौसम में 67 प्रतिशत के करीब उमस देखने को मिल सकती है. दिल्ली-एनसीआर में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान है।


