Thursday, June 4, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने की कीमतों में हल्की गिरावट !

सोने की कीमतों में हल्की गिरावट !

आज देश में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है। कल यानी कि 3 जून की भारी गिरावट के बाद आज सुबह शुरुआती वायदा कारोबार (MCX) में मामूली सुधार होते जरूर देखा गया, लेकिन रिटेल स्तर पर कीमतें अभी भी अपने हाई लेवल से काफी नीचे बनी हुई है। आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत लगभग 1,59,380 रुपये से 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है।

वहीं, गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 1,43,100-1,46,340 रुपये के स्तर पर टिका हुआ है।अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य तनातनी के कारण भू-राजनीतिक तनाव के और गहराने की आशंकाएं बढ़ गई है। तनाव बढ़ा, तो क्रूड ऑयल की कीमतें भी उछलेंगी।

इससे महंगाई बढ़ने का डर बना रहेगा। महंगाई बढ़ेगी, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे ऊंचा रहेगा। ब्याज दरें ऊंची होंगी, तो निवेशक बैंक बॉन्ड्स या दूसरी सरकारी स्कीम्स में लगाएंगे क्योंकि सोने पर कोई ब्याज या डिविडेंड नहीं मिलता है। सोने की मांग कम होगी, तो कीमतें भी गिरेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments