Wednesday, June 3, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकेवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब BJP अध्यक्ष, चंडीगढ़ में संभाला पद

केवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब BJP अध्यक्ष, चंडीगढ़ में संभाला पद

पंजाब BJP के नवनियुक्त अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पार्टी कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू, पंजाब BJP के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अश्विनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में BJP नेता उपस्थित थे।

केवल सिंह ढिल्लों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ गुरु का आशीर्वाद लेकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुझसे पहले के सभी पंजाब BJP अध्यक्षों, जिनमें सुनील जाखड़ भी शामिल हैं, ने एक बहुत अच्छा मंच तैयार किया है, जिसके कारण आज BJP बहुत मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी के विकास के लिए सभी के साथ मिलकर काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments